{"_id":"694381e20b1ca06137021c03","slug":"approval-of-rs-4-53-crore-for-construction-of-dhamtari-to-bagtarai-road-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod News: धमतरी से बागतराई सड़क निर्माण के लिए 4.53 करोड़ की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: धमतरी से बागतराई सड़क निर्माण के लिए 4.53 करोड़ की स्वीकृति
Thu, 18 Dec 2025 09:54 AM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 18 Dec 2025 09:54 AM IST
सार
बालोद के गुरूर जनपद क्षेत्र में धमतरी से बागतराई तक 2.8 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 4.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर लोगों में खुशी है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन और बाजार तक पहुंच में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए 4.53 करोड़ की स्वीकृति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद में गुरूर जनपद क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। धमतरी से बागतराई तक 2.8 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 4.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने बताया कि इस परियोजना के लिए वे लगातार सरकार से मांग कर रही थीं। स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद भोजराज नाग और जिले की प्रभारी मंत्री का आभार जताया। सुनीता साहू ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अब मैदानी स्तर पर विकास दिखाई दे रहा है। यह सड़क ग्रामीणों को शहर से जोड़ने का काम करेगी और इससे बाजार तक पहुंच आसान होगी, जिससे क्षेत्र के विकास की रफ्तार और बढ़ेगी।
विज्ञापन