{"_id":"68c95b16b6038ec6f10f9640","slug":"body-of-a-girl-missing-for-two-days-found-identified-as-sonal-rao-sanluke-in-dhamtari-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: दो दिन से लापता युवती का मिला शव, सोनल राव सांलुके के रूप में हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: दो दिन से लापता युवती का मिला शव, सोनल राव सांलुके के रूप में हुई पहचान
Tue, 16 Sep 2025 06:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:20 PM IST
सार
धमतरी जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 2 दिन से लापता युवती की आज नहर के पानी में शव मिला। वही युवती के शव को आसपास के लोगों ने देखा और अर्जुनी पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
दो दिन बाद मिला युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 2 दिन से लापता युवती की आज नहर के पानी में शव मिला। वही युवती के शव को आसपास के लोगों ने देखा और अर्जुनी पुलिस को सूचना दी गई। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। बताया गया कि अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोड़रा नहर में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर पानी से निकल कर वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान के सहयोग से जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आज बोड़रा नहर के किनारे एक लाल रंग का सलवार कुर्ती पहने युवती का शव मिला था।जिसके शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया युवती की पहचान सोनल राव सालुंके 24 वर्ष पिता संतोष राव निवासी विंध्यवासिनी वार्ड के रूप में हुई है। पुलिसन बताया कि सोनल दो दिनों से लापता थी,जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि वह टोस्ट फैक्ट्री में काम करती थी। फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है,वही युवती ने आत्महत्या की है या किन कारणों के चलते उसकी मौत हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन