फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Chhattisgarh News: Leopard Rescued from Khaira Village After Month-Long Panic, Forest Team Ends Threat

CG News: खैरा गांव में तेंदुए का आतंक खत्म, वन विभाग ने रेस्क्यू कर किया काबू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Sat, 01 Aug 2026 12:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 01 Aug 2026 12:35 PM IST
सार

पिछले एक महीने से खैरा गांव में बार-बार घुसकर लोगों में दहशत फैला रहे तेंदुए को वन विभाग ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया। तेंदुए की वजह से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Leopard Rescued from Khaira Village After Month-Long Panic, Forest Team Ends Threat
पिंजरे में कैद तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के खैरा गांव में पिछले एक महीने से दहशत का कारण बने तेंदुए को वन विभाग ने सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर पकड़ लिया है। तेंदुआ लगातार रिहायशी इलाके में घुस रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल था। गांव में स्कूल होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन


गरियाबंद के डीएफओ शशिंगानंदन एस. ने बताया कि खैरा गांव घने जंगलों से घिरा हुआ है। पिछले करीब एक महीने से तेंदुआ बार-बार गांव में प्रवेश कर रहा था और कई बार घरों के आसपास भी देखा गया। इसकी वजह से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी और लोग लगातार वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kabirdham News: बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया। टीम ने पहले तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी, उसके मूवमेंट की ट्रैकिंग की और उसकी मौजूदगी की पुष्टि के लिए कैमरा ट्रैप लगाए। इसके बाद रणनीति के तहत पिंजरा लगाया गया, जिसमें तेंदुआ सफलतापूर्वक फंस गया। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद खैरा गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।

वन विभाग ने बताया कि तेंदुए की स्वास्थ्य जांच के बाद नियमानुसार उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़े जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed