फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Child playing on roof dies due to electric shock in Dhamtari

Dhamtari: छत पर खेल रहा बच्चा करंट की चपेट में आया, मौत, नाना के घर पर आया था मासूम

Sun, 31 Aug 2025 10:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Aug 2025 10:01 PM IST
सार

बच्चा घर की छत पर खेल रहा था। उसके हाथ में एक स्टील का पाइप था, इसी दौरान पाइप घर के सामने ऊपर से गए विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिससे बच्चा बुरी तरह से झुलस गया।

विज्ञापन
Child playing on roof dies due to electric shock in Dhamtari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां करंट की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई। वहीं इस हादसे से ग्राम खम्हरिया में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि यहां तीज पर्व में अपनी मां के साथ नानी के घर आए पांच वर्ष के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


खम्हरिया गांव में पांच वर्ष के मासूम स्वरांश मेश्राम तीज पर्व के मौके पर अपनी मां फुलेश्वरी के साथ ग्राम परेवाडीह से अपने नाना के घर आया हुआ था। इसी दौरान मासूम कल यानी शनिवार दोपहर को चार बजे के करीब घर की छत पर खेल रहा था। उसके हाथ में एक स्टील का पाइप था, इसी दौरान पाइप घर के सामने ऊपर से गए विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिससे बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया था, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, वहीं हादसे में मासूम की मौत से परिजन सदमे में हैं। रविवार शाम तक ग्राम परेवाडीह में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed