सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Dhamtari Gains New Momentum in Development Work Launched on Two Four-Lane Roads and New City Dividers

धमतरी को मिली विकास की नई रफ्तार : दो फोरलेन सड़कों एवं शहर के नए डिवाइडर निर्माण कार्य का शुभारंभ

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

धमतरी जिले में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहरी अधोसंरचना के विकास की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शहर की दो प्रमुख फोरलेन सड़क परियोजनाओं तथा नए डिवाइडर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

Dhamtari Gains New Momentum in Development Work Launched on Two Four-Lane Roads and New City Dividers
वीडियो - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

धमतरी जिले में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहरी अधोसंरचना के विकास की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शहर की दो प्रमुख फोरलेन सड़क परियोजनाओं तथा नए डिवाइडर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। रत्नाबांधा चौक से मुजगहन, सिहावा चौक से कुल्यारी तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क तथा शहर के मध्य निर्मित किए जाने वाले डिवाइडर कार्य का शुभारंभ महापौर नगर निगम रामू रोहरा ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।लोक निर्माण विभाग द्वारा रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक लगभग 4.4 किलोमीटर लंबाई की फोरलेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। परियोजना के अंतर्गत आवश्यक वृक्षों की कटिंग एवं अन्य प्रारंभिक कार्य शुरू हो चुके हैं तथा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसी प्रकार सिहावा चौक से कुल्यारी तक लगभग 5 किलोमीटर लंबाई की सड़क को भी फोरलेन स्वरूप में विकसित किया जाएगा।

Trending Videos


दोनों परियोजनाओं में सड़क चौड़ीकरण के साथ आधुनिक पाथ-वे, सुव्यवस्थित जल निकासी व्यवस्था, सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुविधाएं, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था तथा व्यापक सौंदर्यीकरण कार्य शामिल किए गए हैं। भविष्य में पेयजल पाइपलाइन एवं अन्य शहरी सेवाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों में अग्रिम प्रावधान किए जा रहे हैं, जिससे बार-बार सड़क खोदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा नागरिकों को दीर्घकालिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे परियोजना का भी किया निरीक्षण
इस दौरान महापौर और कलेक्टर ने धमतरी रेलवे स्टेशन पहुंचकर बड़ी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बिछाई गई रेल पटरी एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा आगामी 15 अगस्त तक बड़ी रेल लाइन पर यात्री सेवाएं प्रारंभ करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed