{"_id":"69ac3fa4092ac08fd801da22","slug":"dhamtari-police-busted-a-sex-racket-arrested-three-youths-and-sent-them-to-jail-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4024618-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी में देह व्यापार का खुलासा: किराए के मकान में चल रहा था धंधा, पुलिस ने छापा मार तीन आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में देह व्यापार का खुलासा: किराए के मकान में चल रहा था धंधा, पुलिस ने छापा मार तीन आरोपियों को भेजा जेल
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार
धमतरी के सिविल लाइन क्षेत्र में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया। छापेमारी के दौरान लड़कियों का रेस्क्यू किया गया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
विस्तार
धमतरी शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात छापा मारकर इसका खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
Trending Videos
मोहल्ले के लोगों को कुछ महीनों से चल रहे इस अनैतिक कार्य की जानकारी मिली थी। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और लड़कियों का रेस्क्यू किया। डीएसपी मोनिका मरावी ने बताया कि घर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुशील गिलहरे महिलाओं को पैसे का लालच देता था। वह उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर दबाव बनाकर देह व्यापार कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सुशील गिलहरे, खुमान साहू और लोचन देवांगन के खिलाफ कार्रवाई की है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवक स्थानीय निवासी हैं। वे एक देह व्यापार का कारोबार चला रहे थे। ये आरोपी सौदा कर बाहर से लड़कियों को बुलाते थे।