{"_id":"69aae6fcaad1c291ed0cfb08","slug":"mahanadi-water-dispute-25-member-team-including-3-judges-to-reach-gangrel-madamsilli-on-8th-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4020960-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: महानदी जल विवाद, 8 मार्च को तीन जज समेत 25 सदस्यीय टीम पहुंचेगी गंगरेल-माड़मसिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: महानदी जल विवाद, 8 मार्च को तीन जज समेत 25 सदस्यीय टीम पहुंचेगी गंगरेल-माड़मसिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 08:25 PM IST
Link Copied
बीते पांच दशक से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी के जल को लेकर विवाद जारी है। इस विवाद के निपटारे को लेकर कई बार कमेटी का गठन कई बार किया जा चुका है। इसके बाद भी विवाद का निराकरण नहीं हो पाया है। वहीं, एक बार फिर इस विवाद के निपटारे को लेकर 3 जज समेत 25 अधिकारियों की टीम 8 मार्च को धमतरी के गंगरेल और माड्मसिल्ली बांध का दौरा करने आ रहे है।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा पर्वत से निकली महानदी विभिन्न क्षेत्रों से बहते हुए ओडिशा राज्य में पहुंचती है। महानदी के पानी को लेकर पिछले पांच दशक से छत्तीसगढ़ ओडिशा के बीच विवाद चल रहा है। इस मामले के निराकरण के लिए केंद्र सरकार ने न्यायाधिकरण का गठन किया है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जज शामिल हैं। ओडिशा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में महानदी पर अनेक परियोजनाएं बनाकर पानी को रोक देता है। गर्मी के दिनों में सूखे की स्थिति बन जाती है जबकि छत्तीसगढ़ का तर्क है कि अपनी सिंचाई और औद्योगिक जरूरतों के लिए नदी के पानी का उपयोग करने का उन्हें अधिकार है क्योंकि कैचमेंट का बड़ा हिस्सा उसके पास है। इसके अलावा कई सहायक नदियां भी महानदी से जुड़ी हुई हैं। वर्ष 2016 में ओडिशा द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के बाद वर्ष 2018 में केंद्र सरकार द्वारा एक न्यायाधिकरण का गठन किया गया। इसी न्यायाधिकरण की टीम 8 मार्च को निरीक्षण के लिए गंगरेल और माड्मसिल्ली आ रही है। न्यायाधिकरण में शामिल सदस्य धमतरी जिले के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य इलाकों में दो दिनों तक दौरा करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।