धमतरी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां धमतरी बस स्टैंड स्थित एक यात्री बस में करीब 5 माह का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया है।जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम तत्काल बस स्टैंड पहुँची और बच्चे को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लाया गया।मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री बस धमतरी बस स्टैंड पहुँची, जहाँ सभी सवारी उतर गए थे। वही कुछ देर बाद बस से बच्चे की रोने की आवाज आने लगी, जिसे सुन लोग हैरान हो गए, बस में जाकर देखने पर बस के सीट में एक बच्चा मिला, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर उसकी माँ को आसपास काफी पता तलाश किया।लेकिन बच्चे की माँ का कोई पता नही चल पाया, जिसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। डॉक्टर ने कहा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है, वही चाइल्ड लाइन धमतरी ने कहा कि बच्चे को अभी बाल कल्याण समिति में रखा जाएगा, फिलहाल पुलिस बच्चे के मां की तलाश में जुट गई है, ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि कही बच्चे को चोरी करके तो नही लाया जा रहा था, जो पकड़े जाने के डर में बच्चे को बस में ही छोड़ कर चले गए, या फिर उसकी माँ छोड़कर चली गई है।