{"_id":"6750797e4bb09a2b990d4713","slug":"elephant-terror-continues-in-dhamtari-an-innocent-girl-lost-her-life-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari News: हाथियों का आतंक लगातार जारी, एक मासूम बच्ची की ले ली जान; ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari News: हाथियों का आतंक लगातार जारी, एक मासूम बच्ची की ले ली जान; ग्रामीणों में दहशत
Wed, 04 Dec 2024 09:17 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 04 Dec 2024 09:17 PM IST
सार
धमतरी जिले में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। नगरी क्षेत्र में एक बार फिर हाथी ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली।
विज्ञापन
हाथी ने ली मासूम बच्ची की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। नगरी क्षेत्र में एक बार फिर हाथी ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया बताया जा रहा है कि नगरी क्षेत्र स्थित उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सिकासेर दल के करीब 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है।
विज्ञापन
हाथियों के द्वारा लगातार फसलों, मकान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।वहीं बीते मंगलवार की रात रिसगांव वन परिक्षेत्र के आमाबाहरा गांव में घर में सोई करीब 3 साल की कमार जनजाति के बच्ची को हाथी ने सूंड से पकड़ कर घर से बाहर निकाला और हाथी ने उसे कुचलकर मौत घाट उतार दिया। वहीं घटना के बाद वन विभाग द्वारा ग्राम आमाबहार के साथ ही आस पास के ग्रामो–रिसगांव, मेचका , सान्दबहरा, चमेंदा, साल्हेभाट, एकवारी, खल्लारी एवं गाताबाहरा के ग्रामीणों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन