फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   headmaster chewing Gudakhu was made teacher got suspended

यहां तो गजब हाल है!: हेडमास्टर का गुड़ाखू घिसते बना वीडियो तो शिक्षक ने की शिकायत, अब खुद न्याय के लिए भटक रहे

Mon, 21 Oct 2024 09:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 09:50 PM IST
सार

धमतरी में शिक्षक निलंबन समाप्त करने शिक्षा विभाग और कलेक्टर कार्यालय का चक्कर लगा रह हैं। बहरहाल, इस मामले में जिला कलेक्टर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
headmaster chewing Gudakhu was made teacher got suspended
शिक्षक सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत चरितार्थ हो रही है। जहां प्रधान पाठक के द्वारा स्कूल में गुड़ाखु करने की शिकायत करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने इसकी शिकायत करने वाले एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। वहीं अब शिक्षक इंसाफ को लेकर दर-दर भटक रहा है। डुबान क्षेत्र के माध्यमिक शाला बरबांधा में पदस्थ शिक्षक हनुमंत लाल सिन्हा ने बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक स्कूल में बच्चों के सामने गुड़ाखू करते हैं।
विज्ञापन


जिसका गलत असर बच्चों पर पड़ सकता है। जिसको लेकर उन्होंने दोनों प्रधान पाठक का वीडियो बनाकर बीईओ के पास वीडियो भेजा था। वहीं शिकायत के बाद उनके ऊपर गलत आरोप लगाकर उसे ही सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित शिक्षक का कहना है कि मेरे द्वारा की गई शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।उल्टा उनके ऊपर ही कार्रवाई कर दिया गया है। ऐसे में अब शिक्षक निलंबन समाप्त करने शिक्षा विभाग और कलेक्टर कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। बहरहाल, इस मामले में जिला कलेक्टर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed