{"_id":"6707de70326f9200df00afbc","slug":"police-revealed-case-of-murder-of-a-youth-in-dhamtari-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Murder: धमतरी में हत्या के बाद आरोपी को भेजा जेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Murder: धमतरी में हत्या के बाद आरोपी को भेजा जेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Thu, 10 Oct 2024 07:32 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:32 PM IST
सार
कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में किशोर की हत्या की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ में पता चला है कि मृतक, आरोपी और उसके दोस्तों ने साथ में मिलकर शराब पी थी।
विज्ञापन
आरोपी ने जुर्म कबूला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के बिरेझर-सिर्री रोड नहर पुल में मिले एक युवक की लाश के मामले में पुलिस चौकी बिरेझर और साइबर सेल ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है नौ अक्तूबर को सिर्री रोड नहर पुल में एक युवक का लाश मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। हाथ-पैर बंधे हुए थे और शव की पहचान पहचान ग्राम कंडेल निवासी किशोर साहू के रूप में हुई थी। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने मृतक के दोस्तों से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर पता चला कि मृतक किशोर आखरी बार ग्राम गागरा निवासी मुकेश साहू के साथ देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन
एसडीओपी कुरुद रागिनी मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में किशोर की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस का कहना है कि मृतक, आरोपी और उसके दोस्त साथ में बैठकर शराब पी थी। जिसके बाद उसके बाकी दोस्त शराब लेने फिर चले गए। वहीं आरोपी और मृतक वहीं रुके हुए थे। मृतक किशोर को ज्यादा नशा हो गया था। जिस पर किशोर को उसी की बाइक पर आरोपी बैठा कर ले गया और किशोर के नए मोबाइल और बाइक को अपना बनाने के लिए आरोपी ने उसके हाथ पैर को बांध कर पानी में डूबा दिया। जिसके बाद लाश को नहर में बहा दिया था।