फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Police stopped the women going to Raipur in Dhamtari

Dhamtari: रायपुर जा रहीं मितानिनों को पुलिस ने धमतरी में रोका, विरोध में सड़क पर बैठीं महिलाएं, किया चक्का जाम

Thu, 04 Sep 2025 07:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Sep 2025 07:45 PM IST
सार

मितानिनों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, 50 प्रतिशत मानदेय और एनजीओ के तहत काम नहीं करने की मांग शामिल है। जिसको लेकर बड़ी संख्या में मितानिन प्रदर्शन करने रायपुर जा रही थीं।

विज्ञापन
Police stopped the women going to Raipur in Dhamtari
रोके जाने पर सड़क पर प्रदर्शन करतीं मितानिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रायपुर जा रहीं कांकेर, बालोद सहित अन्य जिले की मितानिन बहनों को धमतरी पुलिस ने जिले में रोका दिया। जिससे नाराज मितानिनों ने रायपुर-भखारा-धमतरी मार्ग में ग्राम सेमरा के पास चक्का जाम कर दिया और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। सभी मितानिने राजधानी रायपुर के तुता धरना स्थल जा रही थीं। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा है और मितानिनों को सड़क से हटने के लिए समझाया। चक्का जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थीं। 

विज्ञापन


मितानिनों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, 50 प्रतिशत मानदेय और एनजीओ के तहत काम नहीं करने की मांग शामिल है। जिसको लेकर बड़ी संख्या में मितानिन प्रदर्शन करने रायपुर जा रही थीं। मितानिनों का कहना है कि राज्य सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में उनका नियमितीकरण करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। बताया कि कई बार शासन को आवेदन के माध्यम से अपनी मांगों से अवगत करा चुके हैं, इसके बाद भी शासन द्वारा उनकी मांगों को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed