फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Son in law killed woman in a dispute in Sihawa of Dhamtari

सास को मार डाला: झगड़े के बाद घर से चली गई थी पत्नी, खोजते हुए ससुराल पहुंचा युवक, विवाद में महिला की जान ली

Thu, 04 Sep 2025 08:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Sep 2025 08:06 PM IST
सार

आरोपी सुरेश शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था। जिससे पत्नी घर से निकल गई, उसको खोजते हुए आरोपी अपनी सास के घर पहुंच गया। इस दौरान दामाद और सास के बीच विवाद हो गया। गुस्से में उसने सास की जान ले ली।

विज्ञापन
Son in law killed woman in a dispute in Sihawa of Dhamtari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी दामाद ने टंगियां से मार कर अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया। वहीं सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


ग्राम कोटाभर्री निवासी सुरेश कमार शादी के बाद से ग्राम हिंछापुर में अपने जीजा के घर में रहता है। वहीं बगल में ही उसके सास-ससुर का भी घर है। बताया कि आज गुरुवार को आरोपी सुरेश शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था। जिससे पत्नी घर से निकल गई, उसको खोजते हुए आरोपी अपनी सास के घर पहुंच गया। इस दौरान दामाद और सास के बीच विवाद हो गया, तभी गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी सास जगोतीन बाई पर टांगिया से प्राण घातक हमला कर दिया। जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर सिहावा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed