फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   District Police Chief issued transfer orders; approximately 46 personnel have been transferred

CG News: धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 46 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले; साइबर थाने में बढ़ाई गई संख्या

Fri, 07 Aug 2026 11:29 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 11:29 PM IST
सार

Chhattisgarh News: धमतरी की पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने प्रशासनिक जरूरतों और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में बड़ा फेरबदल किया है। करीब 46 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। 

विज्ञापन
District Police Chief issued transfer orders; approximately 46 personnel have been transferred
धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी पुलिस कप्तान ने प्रशासनिक कारणों और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप नई पदस्थापना दी गई है। पुलिस कप्तान ने जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में पदस्थ उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर के करीब 46 कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


बेहतर समन्वय और प्रभावी पुलिसिंग पर जोर
इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था में बेहतर समन्वय, कार्यक्षमता में वृद्धि तथा आमजन को त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, नई पदस्थापना से जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


लंबे समय से एक ही जगह जमे कर्मचारियों को भी हटाया
जारी आदेश के तहत कई थानों और चौकियों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ मैदानी कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक सक्रिय बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर अपराध रोकने के लिए साइबर थाने में बढ़ी ताकत
फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नवगठित साइबर थाने में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे साइबर मामलों की जांच और कार्रवाई को गति मिल सके।


यह भी पढ़ें: पाटन सीट पर फंसे भूपेश बघेल! सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले में दखल से किया इनकार

नई जगह तुरंत ज्वाइनिंग के निर्देश
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ईमानदारी, अनुशासन और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed