{"_id":"68b087de4d103f1fc101e00e","slug":"tragic-bike-accident-in-dhamtari-two-dead-after-crashing-into-canal-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: धमतरी में तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, दो लोगों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: धमतरी में तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Thu, 28 Aug 2025 10:16 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:16 PM IST
सार
धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में छाती गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। जिसमें चितवन ध्रुव और चोवा दास की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
धमतरी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत फिर एक सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे नाले जा गिरी। वहीं इस सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की करवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चितवन ध्रुव 50 वर्ष ग्राम रानीपरतेवा थाना छुरा जिला गरियाबंद और चोवा दास 37 वर्ष ग्राम नवागांव थाना अर्जुनी, बाइक क्रमांक CG04 PT 1760 में सवार हो कर कही जा रहे थे।
विज्ञापन
वहीं दोनों लोग बाइक में सवार हो कर कुरूद के ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक कुरूद थाना क्षेत्र के छाती गांव के पास के किनारे स्थित नाले में अनियंत्रित होकर जा घुसे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों लोगों के सिर पर गंभीर चोट आई थी और वहीं नाले में भी पानी भरा हुआ है। वही आस पास के लोगों ने कुरूद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लोगों कोअस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, कुरूद पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम कुरूद अस्पताल भेजा है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।