{"_id":"6a774ba545541fca400a5603","slug":"dispute-between-two-parties-over-burial-of-a-woman-s-body-funeral-conducted-at-another-place-in-dhamtari-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव दफनाने को लेकर बवाल: ग्रामीणों ने श्मशान का रास्ता रोका, प्रशासन की मौजूदगी में दूसरे जगह हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव दफनाने को लेकर बवाल: ग्रामीणों ने श्मशान का रास्ता रोका, प्रशासन की मौजूदगी में दूसरे जगह हुआ अंतिम संस्कार
Sat, 08 Aug 2026 09:02 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:02 PM IST
सार
महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। परिजन शव दफनाने पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते मामला बढ़ गया। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद शव को दूसरे स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
प्रशासन की मौजूदगी में दूसरे जगह हुआ अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। महिला के परिजन शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, जिसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। मामला बढ़ने पर श्मशान स्थल पर ग्रामीणों ने बांस लगाकर रास्ता रोक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। बाद में महिला के परिजनों ने शव को दूसरे स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया।
जानकारी के अनुसार, श्यामतराई गांव में गीता साहू नाम की महिला की मौत हो गई थी। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर श्मशान स्थल पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने वहां शव दफनाने का विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने के साथ दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने श्मशान स्थल के रास्ते पर बांस लगाकर आवाजाही रोक दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई।
ग्रामीणों का कहना था कि मृतका पिछले कुछ वर्षों से गांव में प्रचलित हिंदू रीति-रिवाजों और धार्मिक आयोजनों में शामिल नहीं होती थीं। ग्रामीणों ने दावा किया कि परिवार की धार्मिक मान्यताओं को लेकर पहले से मतभेद की स्थिति थी। वहीं, मृतका के परिजन शव को दफनाने की प्रक्रिया पूरी करना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। हालांकि, मामले में अंतिम संस्कार को लेकर अलग-अलग पक्षों की अपनी मान्यताएं और दावे सामने आए हैं।
विज्ञापन
विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को समझा और विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए समझाइश दी। काफी देर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। इसके बाद मृतका के परिजन शव को दूसरे स्थान पर ले गए और वहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। अंतिम संस्कार दूसरे स्थान पर होने के बाद गांव में स्थिति सामान्य हुई।