सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Babu committed suicide by hanging himself in the court room identified as Somnath Thakur in Durg

दुर्ग: कोर्ट रूम में बाबू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई पहचान

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 22 Jul 2025 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग-भिलाई तीन कोर्ट में एक बाबू ने मंगलवार को कोर्ट रूम में ही आत्महत्या कर लिया। मंगलवार सुबह कोर्ट उसका शव फंदे पर लटकते हुए मिला। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई तीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Babu committed suicide by hanging himself in the court room identified as Somnath Thakur in Durg
बाबू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग-भिलाई तीन कोर्ट में एक बाबू ने मंगलवार को कोर्ट रूम में ही आत्महत्या कर लिया। मंगलवार सुबह कोर्ट उसका शव फंदे पर लटकते हुए मिला। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई तीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरकर पंचनामा कार्यवाही कर पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

Trending Videos


पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार क्लर्क सोमनाथ ठाकुर उम्र 46 साल ने मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट रूम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को उतरकर पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। वही कोर्ट परिसर में बाबू के आत्मघाती कदम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। कोर्ट के अन्य स्टाफ भी इस घटना को लेकर सकते में है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।पुलिस परिजन और उनके साथियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed