सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Congress Save Constitution rally Central BJP government targeted former CM Bhupesh Baghel in Durg

Durg: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली , निशाने पर रही केन्द्र की भाजपा सरकार, पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी रहे मौजूद

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग में एआईसीसी के निर्देश पर संविधान बचाओ रैली का आयोजन आज दुर्ग के राजीव भवन में किया गया। इस मौके पर छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

Congress Save Constitution rally Central BJP government targeted former CM Bhupesh Baghel in Durg
कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग में एआईसीसी के निर्देश पर संविधान बचाओ रैली का आयोजन आज दुर्ग के राजीव भवन में किया गया। इस मौके पर छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। जहा उन्होंने सभा में शामिल हुऐ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सभा के माध्यम से संबोधित करते हुऐ कहा कि आज देश भर में संविधान बचाओ रैली इसलिए निकाली जा रही है।क्योंकि केंद्र या राज्यों की सरकार संविधान को परिवर्तित करने का काम कर रही है। ताकि आम जनता को संविधान के मौलिक अधिकारों से वंचित कर दिया जाए। देश के तीनो महत्वपूर्ण स्तंभो को ठीक ढंग से काम करने नही दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग दबाव में काम कर रही है।देश में निष्पक्ष चुनाव नही हो रहे है।सभा के पश्चात राजीव भवन से ही संविधान बचाओ रैली निकाली गई।

Trending Videos


इस रैली के माध्यम से जनता को संविधान बचाने को अपील करते हुए दुर्ग शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरी।इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,पूर्व विधायक अरुण वोरा,बदरुद्दीन कुरैशी, महापौर नीरज पाल ,सहित, बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने पैदल चलकर गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे। और वहा माल्यार्पण कर रैली का समापन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जो संविधान देश के नागरिकों को सुरक्षा प्रदान कराता है आज वह खतरे में है संविधान बचाओ रैली देश भर में की जा रही है।पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप के दबाव में आकर जो सीजफायर किया है उससे देश अपमानित महसूस कर रहा है।जिस तरह से वे बाते छुपा रहे है उससे देश में संकट का वातावरण फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed