{"_id":"687b876faa61ca2b210428e4","slug":"laborer-body-found-in-water-friend-turns-out-to-be-the-murderer-police-sends-accused-to-jail-in-durg-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: पानी में मिला मजदूर का शव, दोस्त निकला हत्यारा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: पानी में मिला मजदूर का शव, दोस्त निकला हत्यारा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 19 Jul 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग में धमधा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल पर के नीचे काम करने वाले मजदूर का शव मिलने पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की वारदात का खुलासा हुआ।
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग में धमधा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल पर के नीचे काम करने वाले मजदूर का शव मिलने पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की वारदात का खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मृतक का ही दोस्त हत्या का आरोपी निकला।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
Trending Videos
जाताघर्रा बाधा के पास सड़क में नवनिर्मित पुल के नीचे पानी में शव पुलिस को बरामद हुआ पुलिस ने शव को शिनाख्त मानसिंह वल्के जो बालाघाट मध्यप्रदेश का रहने वाला था जो पुल में काम करने के लिए पिछले कुछ दिनों से आया हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शॉट पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस ने पुल में लगे मजदूरों से पूछताछ करने पर मृतक के दोस्त कैलाश बिसेन ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन मृतक और आरोपी पैसे की लेने देन को लेकर वाद विवाद हुआ था। वाद विवाद के बीच दोनो में मारपीट के इसी दौरान आरोपी ने लकड़ी से सिर पर वार कर फरार हो गया था। आरोपी दूसरे दिन भी घटनास्थल पर मौजूद था जैसे ही मृतक की मरने की जानकारी लगी वहां से भागने की फिराक में था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।