सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police arrested two people for giving shelter to Bangladeshi women

Durg News: बांग्लादेशी महिलाओं को दी पनाह, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 30 May 2025 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से आकर रुकने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पनाह देने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Police arrested two people for giving shelter to Bangladeshi women
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से आकर रुकने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पनाह देने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में भिलाई-3 चरोदा निवासी अभय कुमार शर्मा और जयंती नगर दुर्ग निवासी शशि उपाध्याय शामिल हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इससे पहले दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Trending Videos


जिला पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तवर ने बताया कि 24 मई को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड- 16 जयंती नगर स्थित शशि उपाध्याय के मकान में दो बांग्लादेशी महिलाएं अवैध रूप से रह रही हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर महिलाओं को हिरासत में लिया, पूछताछ करने पर महिलाओं ने अपना नाम सपना मंडल उर्फ सपना नूर उर्फ सपना शर्मा (उम्र 31 वर्ष) एवं रानी पासवान उर्फ खुशबू बेगम (उम्र 27 वर्ष) बताया। दोनों का स्थायी पता बांग्लादेश का दिनाजपुर जिला निकला। दोनों शशि उपाध्याय के मकान में रह रही थीं। दोनों महिलाओं को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने जांच की तब यह बात सामने आई कि शशि उपाध्याय और सपना नूर उर्फ सपना शर्मा के पति अभय शर्मा ने आधार कार्ड और उसे पनाह देने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली कि पकड़ी गई बांग्लादेशी सनाया नूर और खूशबू को आरोपी अभय शर्मा और शशि उपाध्याय ने पनाह दी। फर्जी तरीके से उनके दस्तावेज बनवाने में मदद की है। पुलिस ने दोनों के ठिकानों पर दबिश दी। जहां दोनों को दुर्ग और भिलाई तीन से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed