सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ED raids in Durg and Raipur, Raid on Mokshit Corporation premises, Rs 660 crore scam in medicine purchase!

दुर्ग और रायपुर में ईडी का छापा: मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर दबिश, दवा खरीदी में 660 करोड़ रु का घोटाला!

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/दुर्ग Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

ED raids in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड गड़बड़ी मामले में ईडी की टीम आज बुधवार को दुर्ग के गंजपारा में दबिश दी है।

ED raids in Durg and Raipur, Raid on Mokshit Corporation premises, Rs 660 crore scam in medicine purchase!
दुर्ग जिले में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर ईडी की दबिश - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

ED raids in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड गड़बड़ी मामले में ईडी की टीम आज बुधवार को दुर्ग के गंजपारा में दबिश दी है। ईडी के अधिकारी सुबह 6 बजे के आसापास गंजपारा स्थित मोक्षित कॉरपोरेशन में जांच के लिए पहुंचे। टीम की जांच जारी है।
Trending Videos


मोक्षित कॉरपोरेशन के संचालक शांतिलाल चोपड़ा और उसके बेटे शशांक चोपड़ा को दवाई और मेडिकल इक्विपमेंट को एजेंसी है, जहां से सरकारी मेडिकल एजेंसी से दवाई सप्लाई किया जाता था। पहले एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने दोनों से पूछताछ की और दस्तावोजो को जांच पड़ताल कर चुकी है। टीम ने कार्यवाही पूरी कर उनके घर और ऑफिस से दस्तावेजों को जब्त कर रायपुर लेकर गई थी। इस मामले की जांच के आज प्रवर्तन निदेशालय के 6 से अधिक अधिकारी जांच के लिए दुर्ग पहुंची है। ईडी की टीम दस्तावेज की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सत्र में बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में सरकारी दवाई सप्लाई के मामले को सदन में उठाए थे। इस दवाई खरीदी में 660 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाए थे। वही प्रदेश के सरकारी दवाई  सप्लाई में न जरूरत थी और न ही डिमांड थी। इस मामले में पहले एसीबी और ईओडब्ल्यू जांच के बाद अब ईडी की टीम इस मामले में जांच करने के लिए पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed