सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ED raids in Raipur and Durg: Raid at railway contractor and Hotel Sagar International owner Vijay agrwal

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा: रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर और होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक विजय के यहां दबिश

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/दुर्ग Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

ED raids in CG: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छत्तीसगढ़ में छापेमारी कार्रवाई जारी है।

ED raids in Raipur and Durg: Raid at railway contractor and Hotel Sagar International owner Vijay agrwal
कारोबारी विजय अग्रवाल के घर पर ईडी की दबिश - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

ED raids in Chhattisgarh: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छत्तीसगढ़ में छापेमारी कार्रवाई जारी है। रायपुर में रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर के यहां और दुर्ग जिले में होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित घर में ईडी की रेड पड़ी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्ग में सुबह 6 बजे तीन इनोवा में सवार होकर टीम पहुंची। बताया जाता है कि इस ग्रुप के अलग-अलग नाम से कई फर्म हैं। इस समहू के परिवार से जुड़े सदस्यों ने छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार में मिड डे मील का एक बड़ा काम किया था। होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक विजय अग्रवाल हैं। वो दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के बड़े कारोबारियों में से एक हैं। सीआरपीएफ के जवान कारोबारी के घर पर मुस्तैद हैं। 

Trending Videos








बताया जा रहा है कि मनी-लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। रेल नीर घोटाला में भी इस परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे थे। फिलहाल, तीन भाइयों के इस परिवार में अब बंटवारा हो चुका है, लेकिन शुरुआती कार्रवाई में ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस ग्रुप के किस भाई के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है। चर्चा ये भी है कि तीनों भाइयों को ई़डी ने अपने जांच के दायरे में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







इस फैमिली का रायपुर में  कोर्टयार्ड मैरियट नाम से एक होटल भी है। यहां पर भी जांच की बात सामने आ रही है। 



तीसरी ओर चिरमिरी में एसईसीएल के मैनेजर के घर पर आईटी ने दबिश दी है। आयकर विभाग की टीम मौके पर कांगजों की जांच पड़ताल कर रही है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed