फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmers from five villages have to travel 28 km to sell paddy, demanding a new procurement center in Dhamtari

धमतरी: पांच गांव के किसानों को धान बेचने 28 किमी करना पड़ता है सफर, प्रशासन से की नई उपार्जन केंद्र की मांग

Sat, 27 Sep 2025 11:34 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 27 Sep 2025 11:34 AM IST
सार

पांच गांवों के करीब 800 किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए हर बार 28 किलोमीटर दूर केरेगांव धान खरीदी केंद्र जाना पड़ता है। खराब और जंगली रास्तों से होकर लंबी दूरी तय करने के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Farmers from five villages have to travel 28 km to sell paddy, demanding a new procurement center in Dhamtari
किसानों ने प्रशासन से की नई उपार्जन केंद्र की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के झुरातराई समेत पांच गांवों के करीब 800 किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए हर बार 28 किलोमीटर दूर केरेगांव धान खरीदी केंद्र जाना पड़ता है। खराब और जंगली रास्तों से होकर लंबी दूरी तय करने के कारण किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि धान उपार्जन केंद्र की दूरी अधिक होने से न केवल समय और मेहनत बढ़ रही है, बल्कि परिवहन पर अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि नजदीकी बाजार कुररीडीह प्राथमिक सहकारी सोसाइटी में धान खरीदी की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो उन्हें काफी राहत मिलेगी। यहां से झुरातराई सहित आसपास के गांवों की दूरी महज 5 किलोमीटर है।
विज्ञापन


किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं को देखते हुए कुररीडीह को भी धान उपार्जन केंद्र में शामिल किया जाए। वहीं, कलेक्टर का कहना है कि इस संबंध में फील्ड रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed