फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A long traffic jam occurred on National Highway 45 for the third time in 24 hours

GPM: बारिश ने बढ़ाई NH-45 की मुश्किलें, कीचड़ में धंसे वाहन तो लगा लंबा जाम; 24 घंटे में तीसरी बार थमा यातायात

Sat, 08 Aug 2026 02:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 02:42 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-45 इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। निर्माणाधीन सड़क की बदहाल स्थिति और बारिश के बाद जगह-जगह बने कीचड़ के कारण इस मार्ग पर आए दिन जाम लग रहा है। शनिवार को एक बार फिर एनएच-45 पर जाम लग गया।

विज्ञापन
A long traffic jam occurred on National Highway 45 for the third time in 24 hours
निर्माणधीन NH 45 बदहाल यातायात बुरी तरह प्रभावित।

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मध्यप्रदेश को छत्तीसगढ़ से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-45 इन दिनों निर्माण कार्य और बारिश के चलते बदहाल हो गया है। केंदा से दारसागर, मझवानी और बासाझाल के बीच सड़क पर कीचड़ जमा होने से भारी वाहन फंस रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि 24 घंटे के भीतर यह तीसरा मौका है, जब NH-45 पर यातायात बाधित हुआ है।
विज्ञापन


NH-45 के निर्माणाधीन हिस्से में सड़क के निचले और खराब स्थानों पर ठेका कंपनी द्वारा मिट्टी डालकर फिलिंग की गई थी। बारिश होने के बाद यही मिट्टी दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गई। भारी मालवाहक वाहनों के पहिए कीचड़ में धंसने लगे, जिससे वाहन बीच सड़क पर ही फंस गए। वाहनों के फंसने के बाद देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम में यात्री बसों के साथ कार, ट्रक और अन्य छोटे-बड़े वाहन भी फंस गए। कई यात्रियों और वाहन चालकों को काफी देर तक रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री और मालवाहक वाहन मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन करते हैं। जाम के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। वहीं, जरूरी काम से सफर कर रहे लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर बारिश के दौरान पहले से ही आवागमन मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद सड़क को यातायात योग्य बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। खराब हिस्सों में उचित सामग्री का इस्तेमाल नहीं होने से बारिश के बाद समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में NH-45 पर तीसरी बार जाम की स्थिति बनी है। लगातार यातायात बाधित होने से क्षेत्रवासियों में ठेका कंपनी और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। लोगों ने मांग की है कि सड़क के खराब हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। कीचड़ वाले स्थानों पर मजबूत और उपयुक्त मटेरियल डाला जाए, ताकि भारी वाहनों के पहिए न धंसें और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। NH-45 मध्यप्रदेश के जबलपुर से अमरकंटक और केंवची होते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को रतनपुर और बिलासपुर से जोड़ता है। ऐसे में यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण आवागमन और परिवहन का माध्यम है। लगातार जाम की स्थिति ने सड़क निर्माण और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान बारिश को ध्यान में रखते हुए पहले से बेहतर वैकल्पिक और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि निर्माण की वजह से आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed