फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tragic Road Accident: Unknown Bike Hits Youth in Kotmi, Dies After Falling on Road; Rider Flees

दर्दनाक सड़क हादसा: कोटमी में अज्ञात बाइक ने युवक को मारी टक्कर, सड़क पर गिरते ही हुई मौत, आरोपी फरार

Tue, 11 Aug 2026 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गौरेला पेंड्रा मरवाही
गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 12:01 PM IST
सार

कोटमी में पीछे से आई तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक चालक फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Tragic Road Accident: Unknown Bike Hits Youth in Kotmi, Dies After Falling on Road; Rider Flees
दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा थाना क्षेत्र की कोटमी चौकी अंतर्गत कोटमी रेस्ट हाउस के पास मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक की पहचान मूढ़ापारा अंधियारखोर निवासी रमन राजपूत के रूप में हुई है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रमन राजपूत अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में जा रहा था। इसी दौरान कोटमी रेस्ट हाउस के पास मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रमन सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG: 'पुलिस की रेड पड़ी है, गहने उतार लो'; कोरबा में रिटायर्ड कर्मचारी से नकली पुलिस ने ठगे सोने के गहने
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की हालत बेहद गंभीर थी। बताया जा रहा है कि गंभीर चोटों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। वहीं हादसे में शामिल अज्ञात बाइक और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी पहचान और तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात बाइक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed