{"_id":"6a65611e26b882e5260086dd","slug":"aag-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4543134-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंड्रा में चखना दुकान में आगजनी, मैजिक वाहन जलकर खाक; अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंड्रा में चखना दुकान में आगजनी, मैजिक वाहन जलकर खाक; अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू
Sun, 26 Jul 2026 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:47 PM IST
सार
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के पेंड्रा के अमरपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास खड़े एक मैजिक वाहन में संचालित चखना दुकान को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मैजिक वाहन चखना दुकान में आग।।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के पेंड्रा के अमरपुर रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास खड़े एक मैजिक वाहन में संचालित चखना दुकान को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मैजिक वाहन में चखना दुकान संचालित की जा रही थी। देर रात अचानक वाहन में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर पालिका परिषद पेंड्रा की फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मैजिक वाहन का सामने का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
प्रारंभिक तौर पर आगजनी की घटना को अज्ञात लोगों की करतूत माना जा रहा है। पीड़ित वाहन मालिक ने पेंड्रा थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगजनी के कारण वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।