फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham: Deputy CM Vijay Sharma met the children after stopping the convoy, held a chaupal and listened to t

कबीरधाम: काफिला रुकवाकर बच्चों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Sun, 26 Jul 2026 04:47 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 04:47 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में डिप्टी सीएम एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा का दौरा विकास कार्यों के साथ-साथ उनके आत्मीय व्यवहार को लेकर भी चर्चा में रहा।

विज्ञापन
Kabirdham: Deputy CM Vijay Sharma met the children after stopping the convoy, held a chaupal and listened to t
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया

विस्तार

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में डिप्टी सीएम एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा का दौरा विकास कार्यों के साथ-साथ उनके आत्मीय व्यवहार को लेकर भी चर्चा में रहा। ग्राम सिंघनपुरी जंगल पहुंचने पर सड़क किनारे खड़े बच्चों को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया, बच्चों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और पास की दुकान से अपने हाथों से उन्हें चॉकलेट दिलाई। इस सहज और आत्मीय व्यवहार ने ग्रामीणों का भी दिल जीत लिया।
विज्ञापन


दौरे के दौरान विजय शर्मा ने सिंघनपुरी जंगल, कुम्हारी, खोलवा और टाटावाही गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर डिप्टी सीएम ने सिंघनपुरी जंगल में शीतला मंदिर परिसर के पास मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए तथा बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 3 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। वहीं आश्रित ग्राम कुम्हारी में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपए देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ग्राम पंचायत खोलवा में नए आंगनबाड़ी भवन और डोम शेड निर्माण की घोषणा की गई। आश्रित ग्राम कटोरी में आंगनबाड़ी भवन के समीप भूमि समतलीकरण कार्य के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा भी की गई।

ग्राम पंचायत टाटावाही के धनौरा वार्ड क्रमांक 13-14 में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और शेड निर्माण के लिए 8 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की गई। साथ ही वार्ड क्रमांक 14 में हैंडपंप स्थापना तथा वार्ड क्रमांक 10 और 13 में 2.60-2.60 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कराने की भी घोषणा की गई।


इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देकर लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed