फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   CG News: Farmer Loses Leg Below Knee After Freight Train Accident While Crossing Railway Track

CG News: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया किसान, घुटने के नीचे से कटा पैर, हालत गंभीर

Sat, 25 Jul 2026 11:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 11:55 AM IST
सार

खेत जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक किसान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रैफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
CG News: Farmer Loses Leg Below Knee After Freight Train Accident While Crossing Railway Track
मालगाड़ी की चपेट में आने से किसान का पैर कटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला थाना क्षेत्र के तरई गांव में रविवार सुबह एक किसान के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। खेत जाने के दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में किसान का एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रैफर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला जेल भवन के पीछे स्थित तरई गांव निवासी मंगल सिंह रविवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे। खेत तक पहुंचने के लिए वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया और वे ट्रैक से दूर जा गिरे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थी उत्कृष्ट योजना की काउंसलिंग निरस्त, विभाग ने की ये अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और डायल-108 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही संजीवनी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मंगल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका एक पैर घुटने के नीचे से पूरी तरह कट चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रैफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed