सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Major Accident Averted in GPM Speeding Tractor Loses Control and Crashes into Electric Police

जीपीएम में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराया, बाल-बाल बचा चालक

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के पेंड्रा-बचरवार मार्ग पर आज एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक्टर ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और इसके बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

Major Accident Averted in GPM Speeding Tractor Loses Control and Crashes into Electric Police
बड़ा हादसा टला।।
विज्ञापन

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के पेंड्रा-बचरवार मार्ग पर आज एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक्टर ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मारते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और इसके बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

Trending Videos


हादसे के समय ट्रैक्टर में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति सवार था, जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बिजली विभाग को भी क्षतिग्रस्त खंभे की सूचना दी गई है, ताकि जल्द मरम्मत कराई जा ।।जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर बचरवार गांव के जेठू पनिका नाम के व्यक्ति का है और चालक अप्रशिक्षित था और काफी रफ्तार में होने के कारण हादसे का शिकार हो गया फिलहाल घटना स्थल के आसपास क्षेत्र में खंभा टूट जाने के कारण विधुत सप्लाई बाधित है।


बड़ा हादसा टला।।

बड़ा हादसा टला।।

 

बड़ा हादसा टला।।

बड़ा हादसा टला।।

 

बड़ा हादसा टला।।

बड़ा हादसा टला।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed