सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   VHP and Bajrang Dal burnt effigies of terrorism in jagdalpur

Jagdalpur: विहिप और बजरंग दल ने आतंकवाद का किया पुतला दहन, धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Nov 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

विहिप जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने कहा कि देश में आतंक फैलाने वाले तत्वों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे आतंकी कृत्यों में शामिल दोषियों को बीच चौराहे पर सार्वजनिक दंड दिया जाए, ताकि ऐसी विचारधारा वाले लोगों में डर व्याप्त हो और पुनः ऐसी घटना न हो।

VHP and Bajrang Dal burnt effigies of terrorism in jagdalpur
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में हुए कायराना आतंकी विस्फोट की निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चांदनी चौक में आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'आतंकवाद मुर्दाबाद', 'भारत माता की जय' तथा 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए। 

Trending Videos


विहिप जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने कहा कि देश में आतंक फैलाने वाले तत्वों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे आतंकी कृत्यों में शामिल दोषियों को बीच चौराहे पर सार्वजनिक दंड दिया जाए, ताकि ऐसी विचारधारा वाले लोगों में डर व्याप्त हो और पुनः ऐसी घटना न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु ने कहा कि दिल्ली विस्फोट में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले कट्टर मानसिकता से ग्रसित उन्मादी तत्वों का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय एवं कायरतापूर्ण है। बजरंग दल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा कि भारत की जनता आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट है और ऐसे कृत्यों को कभी सहन नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिहादी मानसिकता फैलाने वाले संस्थानों एवं संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed