सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham collector issued notice to 42 employees who came late

एक्शन मोड में कबीरधाम कलेक्टर: देर से आने वाले कर्मचारियों पर सख्ती, कान पकड़कर मंगवाई माफी, नोटिस जारी

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Jul 2025 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला पंचायत, अस्पताल और स्कूल में औचक निरीक्षण कर देर से आने वाले कर्मचारियों पर सख्ती दिखाई। 42 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया। कुछ से कान पकड़कर माफी मंगवाई गई और समयबद्धता पर जोर दिया गया।

Kabirdham collector issued notice to 42 employees who came late
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने गुरुवार सुबह जिला पंचायत, जिला अस्पताल और करपात्री स्कूल में अचानक निरीक्षण कर कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं मिले, जिसके चलते कलेक्टर ने उन्हें फटकार लगाई और कुछ से सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर माफी मंगवाई। साथ ही, दर्जनभर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

Trending Videos


जिला पंचायत में 42 कर्मचारी देर से पहुंचे
सुबह 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय में कलेक्टर ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, जिसमें 42 कर्मचारी देर से आने के दोषी पाए गए। कलेक्टर ने सभी के नाम नोट कर शोकॉज नोटिस जारी करने के आदेश दिए। मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में समय का पालन करने का वादा किया। कलेक्टर ने कहा कि जिला पंचायत जैसे जनसेवा से जुड़े संस्थान में समय की पाबंदी अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यदिवस का समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक है, और सभी कर्मचारियों को इसका सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भी लापरवाही
जिला अस्पताल के आकस्मिक निरीक्षण में कई चिकित्सक, तकनीकी स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं मिले। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को चिकित्सकों की शिफ्टवार सूची, नाम और मोबाइल नंबर के साथ एक बोर्ड पर प्रदर्शित करने का आदेश दिया, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को जानकारी प्राप्त करने में आसानी हो।

करपात्री स्कूल में शिक्षकों को चेतावनी
कलेक्टर ने कवर्धा के करपात्री स्कूल में भी औचक निरीक्षण किया और शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और समय की पाबंदी न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि समय की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलें, जिसके लिए सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed