सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham police appealed to be cautious of fake calls and cyber fraudsters

सावधान: नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी का न हों शिकार, आ रहे हैं कॉल या मैसेज तो करें शिकायत; पुलिस ने की अपील

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Apr 2025 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में 10-12वीं बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। इसे देखते हुए कबीरधाम पुलिस ने विद्यार्थियों व उनके पालकों को फर्जी कॉल व साइबर ठग से सावधान रहने की अपील की है।

Kabirdham police appealed to be cautious of fake calls and cyber fraudsters
Fraud - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल व सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 10-12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य जारी है। इस समय विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों में स्वाभाविक रूप से परिणाम को लेकर उत्सुकता व मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहती है। इसी मानसिक स्थिति का दुरुपयोग करते हुए कुछ साइबर ठग व असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं, जो स्वयं को शिक्षा मंडल, स्कूल प्रबंधन या बोर्ड का अधिकारी बताकर फर्जी कॉल, मैसेज के माध्यम से ठगी का प्रयास कर रहे हैं।

Trending Videos


ये व्यक्ति विद्यार्थियों के नंबर बढ़ाने या परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर अभिभावकों से आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे मामलों में देखा गया है कि कुछ अभिभावक बच्चों के भविष्य की चिंता में आकर, बिना पुष्टि किए, इन ठग की बातों में आ जाते हैं और आर्थिक ठगी के शिकार हो जाते हैं। यह न केवल अवैध है, बल्कि मानसिक, सामाजिक और आर्थिक क्षति का कारण भी बनता है। ऐसे कुछ मामले कबीरधाम जिले में सामने आ चुके हैं। इसे देखते हुए कबीरधाम पुलिस ने विद्यार्थियों व उनके पालकों को फर्जी कॉल व साइबर ठग से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने कहा कि किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या ईमेल पर विश्वास न करें। विशेष रूप से जब वह शिक्षा मंडल, स्कूल, या किसी सरकारी अधिकारी के नाम से दावा कर रहा हो। कोई व्यक्ति अगर नंबर बढ़वाने, पास कराने, या परिणाम बदलवाने के नाम पर पैसे मांगे तो यह पूर्णतः फर्जी है। ऐसे मामले की सूचना पुलिस को दें। परीक्षा परिणाम केवल शिक्षा मंडल की अधिकृत वेबसाइट या आधिकारिक माध्यम से ही घोषित किए जाएंगे। 

किसी अन्य माध्यम से प्राप्त सूचना को बिना पुष्टि स्वीकार न करें। अगर कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज प्राप्त होता है, तो उसका स्क्रीनशॉट, कॉल रिकॉर्ड या विवरण सुरक्षित रखें व तुरंत निकटतम थाना या साइबर सेल को सूचित करें। कबीरधाम पुलिस द्वारा सभी साइबर मॉनिटरिंग यूनिट को सक्रिय कर दिया है। सोशल मीडिया, डिजिटल ट्रांजेक्शन व संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ऐसे किसी भी मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed