फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham:Bol Bam Echoes from Amarkantak to Bhoramdev as Bhavna Bohra Completes Kanwar Yatra with 600 Devotees

Kabirdham: अमरकंटक से भोरमदेव तक गूंजा ‘बोल बम’, 600 कांवड़ियों के साथ भावना बोहरा ने पूरी की कांवड़ यात्रा

Mon, 17 Aug 2026 08:04 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 08:04 AM IST
सार

आस्था, भक्ति और संकल्प से भरी 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा रविवार देर शाम बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर पूरी हुई। अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर निकली विधायक भावना बोहरा और करीब 600 कांवड़ियों ने यात्रा पूरी कर बाबा भोरमदेव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Kabirdham:Bol Bam Echoes from Amarkantak to Bhoramdev as Bhavna Bohra Completes Kanwar Yatra with 600 Devotees
151 किमी की कांवड़ यात्रा पूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ियों ने लगातार बारिश, दुर्गम रास्तों, घने जंगलों और उफनती नदियों के बीच करीब 151 किलोमीटर का सफर तय किया। यात्रा पूरी होने के बाद बाबा भोरमदेव मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर बोल बम के जयघोष से गूंज उठा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यात्रा के हर कदम पर भोलेनाथ का आशीर्वाद और हर जलधारा में मां नर्मदा की कृपा का अनुभव हुआ। मौसम और रास्तों की कठिन परिस्थितियां भी श्रद्धा से भरे कदमों को नहीं रोक सकीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG: आंदोलनरत इंटर्न डॉक्टरों की डिप्टी सीएम से मुलाकात,स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर मिला सीएम से चर्चा का भरोसा
विज्ञापन


यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया और सेवा की। विधायक ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने जिस आत्मीयता और श्रद्धा के साथ कांवड़ियों की सेवा की, उससे यात्रा और भी विशेष बन गई। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए आस्था, सेवा, संकल्प और जन-जन से आत्मीय जुड़ाव की यात्रा रही। रास्ते में मिले लोगों का स्नेह, शिवभक्तों का आशीर्वाद और बोल बम के जयघोष ने हर कठिन पड़ाव को आसान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दूसरे साल निकली 151 किमी की यात्रा
पंडरिया विधायक भावना बोहरा लगातार दूसरे वर्ष सावन में अमरकंटक से बाबा भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर रही हैं। इस यात्रा का उद्देश्य अमरकंटक की मां नर्मदा का पवित्र जल बाबा भोरमदेव को अर्पित करना है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधायक के साथ यात्रा पूरी की। कबीरधाम जिले से हर साल बड़ी संख्या में शिवभक्त इस धार्मिक यात्रा में शामिल होते हैं और बाबा भोरमदेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed