सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   400 kg of Mahua Lahan was kept for making illegal raw liquor police destroyed it on spot in Kabirdham

Kabirdham: अवैध कच्ची शराब बनाने के लिए रखा था 400 किलो महुआ लहान, पुलिस ने मौके पर किया नष्ट

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Jan 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

आज सोमवार को जिले में मादक पदार्थों व अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए ग्राम सरेखा के बैगाटोला में बड़ी कार्रवाई की।

400 kg of Mahua Lahan was kept for making illegal raw liquor police destroyed it on spot in Kabirdham
पुलिस ने नष्ट किया लहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज सोमवार को जिले में मादक पदार्थों व अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए ग्राम सरेखा के बैगाटोला में बड़ी कार्रवाई की। एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में उपयोग होने वाले करीब 400 किलोग्राम महुआ लहान (शराब बनाने के लिए सड़ा हुआ महुआ) को बरामद कर मौके पर नष्ट किया है। 

Trending Videos


इस कार्रवाई में गांव के अलग-अलग घर से मिलाकर 400 किलो महुआ लहान जब्त किया गया है, सभी को समझाइश देकर लहान को नष्ट किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध कच्ची शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे कार्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब निर्माण और मादक पदार्थों के व्यापार जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें। ऐसे कार्य न केवल कानून के खिलाफ हैं, बल्कि समाज व परिवार के लिए भी बेहद खतरनाक हैं। कबीरधाम पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई कर रहा है। यदि किसी को इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed