सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Accused Jose Thomas arrested for trying to convert people by luring them in Kabirdham

Kabirdham: प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास करने वाला आरोपी जोस थॉमस गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 May 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

कल रविवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज के पास एक घर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कार्यक्रम चलाए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था।

Accused Jose Thomas arrested for trying to convert people by luring them in Kabirdham
आरोपी जोस थॉमस गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कल रविवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज के पास एक घर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कार्यक्रम चलाए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। जिस घर में यह काम चल रहा था, वहां विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इस मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई किया है। कवर्धा थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि थाना पांडातराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारीमाटी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना कवर्धा में प्रस्तुत किए गए लिखित आवेदन में उल्लेख किया गया कि चर्च परिसर में संचालित एक निजी स्कूल के पदाधिकारी द्वारा बीमारी ठीक करने, आर्थिक सहायता देने तथा जीवन में सुधार लाने जैसे प्रलोभनों के माध्यम से धर्मांतरण का प्रयास किया गया। 

Trending Videos


उक्त आवेदन का थाना कवर्धा पुलिस द्वारा गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिक जांच की गई, जिसमें गवाहों के कथन, उपलब्ध तथ्यों एवं परिस्थितियों के आधार पर आरोपी जोस थॉमस, निवासी चर्च परिसर, कवर्धा के खिलाफ BNS व छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की प्रासंगिक धारा अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी जोस थॉमस को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूर्ण की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीरधाम एएसपी पुष्पेंद्र बघेल ने कहा कि पुलिस संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का पूर्ण सम्मान करती है, परंतु जबरन, धोखाधड़ी से अथवा प्रलोभन देकर धर्मांतरण करना कानूनन अपराध है। ऐसे किसी भी प्रयास को रोका जाना हमारी प्राथमिकता है। जिला पुलिस लोगों से अपील करती है कि धार्मिक सद्भाव बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें। यदि किसी को इस प्रकार की कोई सूचना या शिकायत हो, तो वह तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed