सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   ASI accused of taking bribe for demanding money to release bookies villagers create ruckus in police post in K

Kabirdham: सटोरियों को छोड़ने के बदले मांगे रुपये, ASI पर रिश्वत लेने का आरोप, ग्रामीणों का चौकी में हंगामा

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 09 Apr 2025 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले के पुलिस चौकी पोंड़ी में कल मंगलवार देर रात खूब हंगामा हुआ। दरअसल, इस पुलिस चौकी द्वारा आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में चारआरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

ASI accused of taking bribe for demanding money to release bookies villagers create ruckus in police post in K
एएसआई और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के पुलिस चौकी पोंड़ी में कल मंगलवार देर रात खूब हंगामा हुआ। दरअसल, इस पुलिस चौकी द्वारा आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में चारआरोपी को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, गिरफ्तार किए आरोपियों के परिजनों का कहना है कि मामला खत्म करने व युवकों छोड़ने के एवज में पोंड़ी पुलिस चौकी में पदस्थ एक ASI दिनेश झरिया ने दो लाख रुपए की डिमांड की रुपए भी दिए गए इसके बाद भी कार्रवाई की है।

Trending Videos


परिजनों ने रुपए वापस करने की मांग किया, लेकिन रुपए वापस नहीं हुए। ऐसे में देर रात पुलिस चौकी में खूब हंगामा हुआ। इस मामले में ग्रामीणों ने ASI दिनेश झरिया समेत अन्य पुलिसकर्मी के खिलाफ लिखित में शिकायत भी दर्ज कराई है। गौरतलब है कि कल मंगलवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध घेराबंदी कर उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सट्टा-पट्टी, नकदी राशि तथा अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन एप व सोशल मीडिया चैट के माध्यम से सट्टा गतिविधियों में लिप्त होने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आरोपी का नाम कपूर चंद वर्मा पिता राम दयाल वर्मा उम्र 31 वर्ष, रघुवीर वर्मा पिता फागूराम वर्मा उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बैहरसरी, गौरव चन्द्रसेन पिता चंद्र कुमार चन्द्रसेन उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सिल्हाटी, हिमांशु वर्मा पिता राजेन्द्र वर्मा उम्र 22 वर्ष, निवासी उसलापुर है। इन लोगों के खिलाफ धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इन्हें कल मंगलवार को बोड़ला के एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed