सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Baiga families of the district participated in Republic Day celebrations met President Murmu and PM Modi in Ka

Kabirdham: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए जिले के बैगा परिवार, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से की मुलाकात

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Jan 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लिए 76वां गणतंत्र दिवस एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण अवसर लेकर आया। जिले के बैगा बाहुल्य कुकदूर तहसील क्षेत्र के कांदावानी व तेलियापानी गांव के 6 बैगा सदस्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। 

Baiga families of the district participated in Republic Day celebrations met President Murmu and PM Modi in Ka
राष्ट्रपति मुर्मू ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लिए 76वां गणतंत्र दिवस एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण अवसर लेकर आया। जिले के बैगा बाहुल्य कुकदूर तहसील क्षेत्र के कांदावानी व तेलियापानी गांव के 6 बैगा सदस्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। विशेष आमंत्रण पर दिल्ली पहुंचे इन परिवार में ग्राम पंचायत कांदावानी के आश्रित ग्राम पटपर की जगतिन बाई बैगा व उनके पति फूल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी की तीतरी बाई बैगा और पति बुध सिंह बैगा, बाली बाई बैगा और पति सोनू राम बैगा शामिल थे। कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवार के सदस्यों ने दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। उनके साथ संयुक्त फोटो ग्राफी की। जगतिन बाई बैगा ने राष्ट्रपति से  चर्चा करते हुए अपने गांव की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से उनके गांव में पहली बार सौर ऊर्जा से बिजली पहुंची, जिससे उनका जीवन बदल गया। 2024 की दीपावली से पहले इन बैगा परिवारों के घरों में अंधेरा था। 

Trending Videos


जिला प्रशासन द्वारा क्रेडा विभाग को निर्देश दिया गया कि ग्राम पटपरी के सभी 25 घर को सौर ऊर्जा संयंत्र से विद्युतीकृत किया जाए। दीपावली के पहले ही इन घरों में 300 वॉट के सोलर होम लाइटिंग सिस्टम लगाए गए, जिससे पहली बार इन परिवारों ने रात में रोशनी देखी। इसी प्रकार कबीरधाम जिले की ग्राम पंचायत कोटरा बुंदेली को जल जीवन मिशन के तहत "हर घर जल" योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत की जल व स्वच्छता समिति की अध्यक्ष के नेतृत्व में पंचायत ने जलापूर्ति को घर-घर तक सुनिश्चित किया। 63 लाख 80 हजार रुपए की लागत से लागू इस योजना के तहत 141 परिवारों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई। 40 किलोलीटर क्षमता के जलाशय का निर्माण कर जल संकट का समाधान किया गया, जिससे ग्राम पंचायत जल समृद्धि की मिसाल बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed