सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Bhoramdev festival on 26 and 27 March preparations begin responsibilities assigned to officials in Kabirdham

Kabirdham: 26 और 27 मार्च को भोरमदेव महोत्सव, तैयारियां शुरू, अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Mar 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पुरातात्विक व जनआस्था के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव महोत्सव का आयोजन इसी मार्च माह में होगा। भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 26 व 27मार्च को होगा।

Bhoramdev festival on 26 and 27 March preparations begin responsibilities assigned to officials in Kabirdham
26 और 27 मार्च को भोरमदेव महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पुरातात्विक व जनआस्था के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव महोत्सव का आयोजन इसी मार्च माह में होगा। भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 26 व 27मार्च को होगा। महोत्सव की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। इस दो दिवसीय मोहत्सव में छत्तीसगढ़ के कला, संस्कृति, रीति रिवाजों के साथ बॉलीवुड की सुमधुर गीत-संगीत की महफिल से महोत्सव का मंच गुंजेंगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों के सिलसिले में अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व भी सौंपे है।

Trending Videos


कलेक्टर गोपाल वर्मा ने भोरमदेव महोत्सव 2025 को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन समिति व सभी व्यवस्था के लिए अधिकारियों की टीम गठन किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन समिति के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी है। एसपी को कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था बस स्टैंड पर मार्गदर्शन कराना, पार्किंग व्यवस्था, पैट्रोलिंग व्यवस्था, मोबाइल पार्टी की व्यवस्था की जिम्मदारी दी गई है। बता दे कि कबीरधाम जिले में इसे तेरस का मेला भी कहा जाता है। इस महोत्सव में लाखों की संख्या में लोग आते है। यह महोत्सव प्रदेश में प्रमुख महोत्सव में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed