सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Blood bank employee beaten up in district hospital case registered in Kotwali police station in Kabirdham

कबीरधाम : जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के कर्मचारी के साथ मारपीट, कोतवाली थाना में मामला दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 31 Mar 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

आज सोमवार दोपहर को कबीरधाम जिले के सबसे बड़े सरकारी जिला अस्पताल में कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ये मारपीट जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पदस्थ कर्मचारी सतीश लांझी के साथ हुई है।

Blood bank employee beaten up in district hospital case registered in Kotwali police station in Kabirdham
आरोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज सोमवार दोपहर को कबीरधाम जिले के सबसे बड़े सरकारी जिला अस्पताल में कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ये मारपीट जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पदस्थ कर्मचारी सतीश लांझी के साथ हुई है। मारपीट की जानकारी सामने आने के बाद जिला अस्पताल के कर्मचारी अस्पताल के पुलिस चौकी में बैठ गए, जिसके बाद इन लोगों को कवर्धा कोतवाली थाना लाया गया। जहां ब्लड बैंक में पदस्थ कर्मचारी सतीश लांझी की शिकायत पर पुलिस ने आवेदन लिया है।

Trending Videos


सतीश लांझी ने बताया कि दोपहर के समय वे अन्य मरीज के लिए ब्लड ले रहे थे, इसी दौरान हरीश साहू नाम के एक युवक ने उनके साथ मारपीट की है। वहीं, दूसरी ओर इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के पास जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के कर्मचारी के खिलाफ अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की है। फिलहाल ब्लड बैंक के कर्मचारी सतीश लांझी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि मुख्य आरोपी हरिश साहू पिता सुदर्शन साहू, ग्राम खरबनाकला, कवर्धा को हिरासत में लिया गया है तथा अन्य संभावित आरोपियों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 324(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज  किया है।अस्पताल एक सेवा स्थल है, जहां मरीजों का उपचार किया जाता है, न कि उपद्रव फैलाने का स्थान। इस प्रकार की अराजकता फैलाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में कानून को हाथ में न लें एवं संयम बनाए रखें। कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed