सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Both Deputy Chief Ministers of the state charged the BJP workers and announced civic elections in Kabirdham

Kabirdham: प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया चार्ज, निकाय चुनाव का किया शंखनाद

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Feb 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

इसी माह फरवरी में कबीरधाम जिले के सभी निकाय व पंचायत क्षेत्र में चुनाव होने है। इस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस पार्टी दोनों आमने सामने है। आज शनिवार को चुनाव को लेकर कबीरधाम जिले में दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा पहुंचे हुए थे।

Both Deputy Chief Ministers of the state charged the BJP workers and announced civic elections in Kabirdham
प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इसी माह फरवरी में कबीरधाम जिले के सभी निकाय व पंचायत क्षेत्र में चुनाव होने है। इस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस पार्टी दोनों आमने सामने है। आज शनिवार को चुनाव को लेकर कबीरधाम जिले में दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा पहुंचे हुए थे। उन्होंने अपने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर चार्ज किया है। कवर्धा में कार्यकर्ता सम्मलेन कर भाजपा निकाय चुनाव का शंखनाद किया है। 

Trending Videos


इससे पहले सहसपुर लोहारा में डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में गली-गली विकास होगा। लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। सरकार ने 13 महीने में पीएम मोदी की सभी गारंटी पूरी की है। हमने जो कहा है, उसे पूरा किया है। किसानों को अंतर की राशि जल्द जारी होगी। इसके बाद कवर्धा के गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के सभी 27 वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड से रैली के रूप में गांधी मैदान पहुंचे, जहां सभा को डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा ने संबोधित किया। दोनों ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में साथ देने की अपील किया। सभा के बाद शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए भारत माता चौक तक रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर कवर्धा निकाय चुनाव प्रभारी लोकेश कावड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, सियाराम साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed