सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Case of breaking idol of God even after two days accused is out of custody demand for arrest in Kabirdham

Kabirdham: भगवान की मूर्ति खंडित करने का मामला, दो दिन बीतने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर, गिरफ्तारी की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Dec 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले के नगर पंचायत बोड़ला के एक मंदिर में भगवान की मूर्ति को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो दिन बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए है।

Case of breaking idol of God even after two days accused is out of custody demand for arrest in Kabirdham
कांग्रेसियों ने फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के नगर पंचायत बोड़ला के एक मंदिर में भगवान की मूर्ति को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो दिन बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए है। जबकि, आरोपी को पकड़े जाने की मांग लगातार की जा रहा है। आज बुधवार को कवर्धा के सिग्नल चौक में कांग्रेसियों ने कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका है। 

Trending Videos


इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई है। पुतला दहल को रोके जाने मौके पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष होरीराम साहू, कांग्रेस नेता आकाश केशरवानी ने बताया कि नगर पंचायत बोड़ला के वार्ड क्रमांक 5 मिलन चौक स्थित माता काली मंदिर व भगवान शिव की मूर्ति को अज्ञात आरोपी द्वारा खंडित कर फेंक दिया गया है। मां काली की मूर्ति मंदिर से गायब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को 48 घंटे से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा अब तक न आरोपियों की पहचान की गई और न ही मां काली की मूर्ति की बरामदगी की है। हमारे हिंदू धर्म के आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिला कांगेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed