सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Delegation of Teachers Association met Deputy CM many issues were discussed in Kabirdham

Kabirdham: टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 20 May 2025 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

आज मंगलवार को स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। वे यहां कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

Delegation of Teachers Association met Deputy CM many issues were discussed in Kabirdham
टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज मंगलवार को स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। वे यहां कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके दौरे को देखते हुए आज सुबह छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में स्थानीय सर्किट हाउस में विजय शर्मा से मुलाकात किया। इस दौरान युक्तियुक्तकरण, पूर्व सेवा गणना कर पूर्ण पुरानी पेंशन, हाई कोर्ट के निर्णय अनुसार क्रमोन्नति का जनरल आदेश जारी करने से संबंधित विषय पर सकारात्मक चर्चा हुआ। चर्चा के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सन 2008 में जारी सेटअप के अनुसार युक्तियुक्तकरण में हमे कोई आपत्ति नहीं है।

Trending Videos


हमारा विरोध सेटअप के विपरीत प्रदेश के सभी प्राथमिक व मिडिल स्कूल में शिक्षक के एक-एक पद समाप्त करने को लेकर है। इससे प्रदेशभर में लगभग 45 हजार शिक्षकों के स्वीकृत पद हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगे, जिससे बुनियादी शिक्षा व्यवस्था चौपट हो जाएगा। प्राथमिक शाला में कक्षा एक से पांच तक पांच कक्षा व बालवाड़ी की एक कक्षा को मिलाकर कुल 6कक्षा को दो शिक्षक कैसे पढ़ाएंगे? इसी प्रकार हायर सेकेंडरी स्कूलों में कामर्स के दो में से एक पद को समाप्त किया जा रहा है। शिक्षक (एलबी) संवर्ग के संविलियन से पहले पंचायत विभाग की सेवा अवधि को जोड़कर 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पुरानी पेंशन देने तथा हाई कोर्ट के डबल बेंच में दिए गए निर्णय के अनुसार दस वर्ष में प्रथम व बीस वर्ष में द्वितीय क्रमोन्नति या समयमान वेतनमान देने की मांग रखा गया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने शिक्षकों के मांगों पर तार्किक चर्चा उपरांत सकारात्मक समाधान का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed