सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM said Government is providing equal opportunities to every section of the society in Kabirdham

Kabirdham: डिप्टी सीएम बोले-समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान कर रही सरकार, दिव्यांगों को वितरित की स्कूटी

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 Jan 2025 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम में आज सोमवार को जिले के कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा यहां के दौरे पर हैं। उन्होंने कवर्धा स्थित अपने कार्यालय में 40 दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण किया।

Deputy CM said Government is providing equal opportunities to every section of the society in Kabirdham
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम में आज सोमवार को जिले के कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा यहां के दौरे पर हैं। उन्होंने कवर्धा स्थित अपने कार्यालय में 40 दिव्यांगजनों को स्कूटी का वितरण किया। यह वितरण सीएसआर मद से किया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को सरल, सुलभ व आत्मनिर्भर बनाना है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय की सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है। यह स्कूटी न केवल उनकी भौतिक कठिनाइयों को कम करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति को भी बढ़ावा देगी। 

Trending Videos



आगे कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए और भी कई योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि उन्हें बेहतर जीवन और समाज में समान अधिकार मिले। समाज में दिव्यांगजनो के प्रति यह संवेदनशील पहल न केवल उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करती है, बल्कि यह पूरे समाज में समानता व समावेशिता का संदेश भी फैलाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की योजना से दिव्यांगजनो को न केवल शारीरिक मदद मिलती है, बल्कि यह उनकी मानसिक स्थिति को भी सशक्त बनाता है। बता दे कि इस योजना अंतर्गत जिले में अब तक कुल 73 दिव्यांगजनो को स्कूटी प्रदान कर चुके है। इससे पहले भी डिप्टी सीएम शर्मा ने 33 दिव्यांगजनो को इसी तरह की सहायता प्रदान की थी। उनका उद्देश्य है कि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनें व उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा मिले। वितरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed