सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Sharma held a series of meetings for the municipal elections in Kabirdham

Kabirdham: नगर पालिका चुनाव के लिए डिप्टी सीएम शर्मा ने की ताबड़तोड़ साभाएं, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Feb 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम में नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर अब अंतिम चरण की ओर है। आज शनिवार को कवर्धा में स्थानीय विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आधा दर्जन से अधिक वार्डो में सभा व रैली की।

Deputy CM Sharma held a series of meetings for the municipal elections in Kabirdham
डिप्टी सीएम ने की जनसभाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम में नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर अब अंतिम चरण की ओर है। आज शनिवार को कवर्धा में स्थानीय विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आधा दर्जन से अधिक वार्डो में सभा व रैली की। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा कि आपने सूझबूझ के साथ अपना देश का भविष्य पीएम मोदी और राज्य में सीएम विष्णु देव साय को सौंपा है। 

Trending Videos

बीते सरकार के 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ व कवर्धा में जो भय का माहौल था वो आपके आशीर्वाद से खत्म हुआ। अब नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनाना है। राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव में किए अपने सारे वादे पूरे करने में कोई कसर नही छोड़ा है। महतारी वंदन का पैसा माताओं के खाते में हर माह समय से आ रहा है। गरीबों का आवास अधिक संख्या में स्वीकृत हो रहे है। किसानों का वादा पूरा हो रहा है। इतना ही नही करोड़ो रुपए का विकास भी शहर में हो रहा है,इन एक वर्षो में 75 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए है।उन्होंने कहा इस विकास की गति को स्थायी व अविरल बनाने के लिए नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष भाजपा नीत पालिका सरकार होना जरूरी है । इसलिए राज्य सरकार के साथ ताल मेल बनना नगर पालिका का जरूरी है।उन्होंने कहा जिनको पट्टे की दिक्कत है, उन्हें आवासीय पट्टा व जिन गरीबों के आवास नही है उनके आवास की चिंता विष्णुदेव सरकार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed