{"_id":"6766c15667f80379660877d9","slug":"deputy-cm-vijay-sharma-arrived-on-a-tour-of-the-district-said-promoting-development-is-priority-of-government-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: जिले के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बोले- विकास को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: जिले के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बोले- विकास को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 21 Dec 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार
आज शनिवार को कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने नगर पंचायत बोड़ला में 2.56 करोड़ रुपए की लागत से 39 निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आज शनिवार को कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने नगर पंचायत बोड़ला में 2.56 करोड़ रुपए की लागत से 39 निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इनमें 15वें वित्त आयोग के तहत 1.07 करोड़ रुपए के सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य तथा अधोसंरचना मद से 1.49 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्य शामिल है।
Trending Videos
शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन कार्य का उद्देश्य न केवल जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों और नालियों को बेहतर बनाना है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देना भी है। इन परियोजनाओं से न केवल जिले के यातायात और जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिले। निकायों में विकास को बढ़ावा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
15वें वित्त आयोग व अधोसंरचना मद के तहत सीसी रोड और नाली निर्माण जैसे कार्य से कबीरधाम जिले के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ये केवल निर्माण कार्य नहीं हैं, बल्कि यह उनके जीवन को सरल, सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा लक्ष्य है कि कबीरधाम जिले को एक आदर्श जिले के रूप में विकसित किया जाए, जहां हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं मिलें।