सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Vijay Sharma listened to people problems and resolved them on the spot in Kabirdham

कबीरधाम : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोगों की सुनी समस्या, मौके पर किया निराकरण

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Jul 2025 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्थानीय कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज मंगलवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं।

Deputy CM Vijay Sharma listened to people problems and resolved them on the spot in Kabirdham
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्थानीय कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज मंगलवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर है। वे वनांचल क्षेत्र रेंगाखार जंगल में सर्किट हाउस में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांग व शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुनी और कई महत्वपूर्ण विषयों का मौके पर ही समाधान भी किया। वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों ने डिप्टी सीएम को अपने बीच पाकर हर्ष व गर्व की अनुभूति व्यक्त की। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधा, पट्टा, स्कूली भवन मरम्मत व राशन वितरण से संबंधित समस्या से अवगत कराया। 

Trending Videos


डिप्टी सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मांग पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कई मांग का उन्होंने स्वयं मौके पर निराकरण भी कर दिया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की पहुंच और लाभ सुनिश्चित करना है। ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय-समय पर क्षेत्रीय भ्रमण कर जनसुनवाई करें और समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed