सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Vijay Sharma said development is not possible without the protection in Kabirdham

कबीरधाम : डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- समाज में बालिकाओं की रक्षा, शिक्षा व सशक्तिकरण के बिना विकास संभव नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

आज मंगलवार को महिला व बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन हुआ।

Deputy CM Vijay Sharma said development is not possible without the protection in Kabirdham
डिप्टी सीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज मंगलवार को महिला व बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन हुआ। कवर्धा के वीर सावरकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति सम्मान को बढ़ाने, शिक्षा को प्रोत्साहन देना था। कार्यक्रम में स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कन्याओं का पूजन फूल माला, कुम-कुम चंदन चुनरी श्रृंगार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। 

Trending Videos


इस मौके पर विजय शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना आज के समय की जरूरत है, क्योकि देश व समाज में बालिकाओं की रक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के बिना विकास संभव नही है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना बालिकाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण है। बेटियों की विकास व आत्मसम्मान की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुए। उन्होंने माता स्वरूप कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्या पूजन कार्यक्रम में सभी अतिथि ने कन्याओं की पूजा अर्चना कर उन्हें स्वयं भोजन परोसा। इस कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed