सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Vijay Sharma visits Kabirdham participates in district level sports competition

डिप्टी सीएम का कबीरधाम दौरा: खेलकूद प्रतियोगिता में हुए शामिल, अयोध्या से लौटे श्रद्धालुओं का किया स्वागत

अमर उजाला नेटवर्, कबीरधाम Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Nov 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रतियोगिता में जिले के 70 स्कूल के लगभग तीन हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए अनुशासन व मेहनत सबसे जरूरी हैं। वहीं डिप्टी सीएम ने अयोध्या में विराजित प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर वापस लौटे कबीरधाम जिले के श्रद्धालुओं का स्वागत किया। 

Deputy CM Vijay Sharma visits Kabirdham participates in district level sports competition
श्रद्धालुओं का स्वागत करते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा शुक्रवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। जिले में आयोजित कई कार्यक्रम में शामिल हुए। कवर्धा शहर के स्वामी करपात्री स्टेडियम कवर्धा में जिला स्तरीय खेलकूद व लोकनृत्य प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में जिले के 70 स्कूल के लगभग तीन हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जुनून व मेहनत से जीवन में हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Trending Videos


किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए अनुशासन व मेहनत सबसे जरूरी हैं। जीवन में कठिनाइयां जरूर आती हैं, लेकिन जो व्यक्ति धैर्य और समर्पण के साथ आगे बढ़ता है, वही सफलता प्राप्त करता है। शिक्षा का असली उद्देश्य बच्चों को केवल पाठ्यक्रम पढ़ाना नहीं, बल्कि उनमें अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। शिक्षकों व अभिभावकों की भूमिका इसमें बेहद अहम है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उन्होंने शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामलला के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का किया स्वागत
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अयोध्या में विराजित प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर वापस लौटे कबीरधाम जिले के श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होनें सभी श्रद्धालु से अयोध्या दर्शन यात्रा के अनुभव के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि समाज के लंबे संघर्ष लगभग 500 साल के बाद अयोध्या में मंदिर का निर्माण हुआ है। भगवान श्रीराम विराजित हुए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रभु श्री रामलाल दर्शन योजना प्रारंभ की है, जिससे पूरे प्रदेश के श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। भगवान श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। विधायक कार्यालय कवर्धा में आयोजित स्वागत के दौरान सीताराम संकीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन-कीर्तन ने आयोजन को और भी भक्तिमय बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed