{"_id":"67ced929a20c9cd2dd0ffd08","slug":"drunk-youth-attacked-woman-with-a-rod-died-on-the-spot-accused-arrested-in-kabirdham-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नशेड़ी युवक ने महिला के ऊपर रॉड से किया हमला, मौके पर ही मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नशेड़ी युवक ने महिला के ऊपर रॉड से किया हमला, मौके पर ही मौत, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क,कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 10 Mar 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार
आज सोमवार को कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। एक नशेड़ी युवक ने महिला के ऊपर रॉड से हमला कर दिया। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आज सोमवार को कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। एक नशेड़ी युवक ने महिला के ऊपर रॉड से हमला कर दिया। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी कृष्णा चन्द्राकर ने बताया कि आज सोमवार दोपहर तीन बजे थाना कवर्धा क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर, गोदना रिसॉर्ट के सामने एक महिला की हत्या हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतका विंध्या बाई छेदावी पति रामजी छेदावी, जो वर्तमान में राजू वैष्णव के साथ प्रथा विवाह में रह रही थी।
Trending Videos
इसकी उम्र 50 वर्ष व पैरालिसिस से पीड़ित थी और शारीरिक रूप से असमर्थ थी। उनकी बेटी गायत्री धुर्वे,जो अपने पति मुकेश धुर्वे से विवाद के कारण पिछले चार वर्ष से अलग रह रही थी। वह मोहम्मद कासिम पिता मुनीर खान निवासी नवाब मोहल्ला कवर्धा के साथ रह रही थी। सेवा व देखभाल के उद्देश्य से गायत्री धुर्वे व मोहम्मद कासिम दोनों मृतका के साथ शंकर नगर में रह रहे थे। आज सोमवार दोपहर तीन बजे आरोपी मोहम्मद कासिम ने नशे में मृतका विंध्या बाई छेदावी के चेहरे के दाहिने ओर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन