सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Electronic device monitoring physical test for high-tech recruitment of forest guard in Kabirdham

चप्पे-चप्पे पर नजर: फॉरेस्ट गार्ड की हाईटेक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट जारी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मॉनिटरिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 27 Nov 2024 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में फॉरेस्ट गार्ड की हाईटेक भर्ती हो रही है। यहां फिजिकल टेस्ट की मॉनिटरिंग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से की जा रही है। ताकि भर्ती प्रक्रिया में कोई गड़बड़ न हो। 

Electronic device monitoring physical test for high-tech recruitment of forest guard in Kabirdham
कबीरधाम में फॉरेस्ट गार्ड की हाईटेक भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न वनमंडल में वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के 1 हजार 484 रिक्त पद पर सीधी भर्ती किया जा रहा है। कवर्धा वनमंडल अंतर्गत वनरक्षक के 65 पद पर भर्ती प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू हो गई है, जो 8 दिसंबर तक चलेगी।

Trending Videos


आज बुधवार 27 नवंबर को फिजिकल टेस्ट जारी है। भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी या धांधली ना हो, इसके लिए शारीरिक माप-जोख व दक्षता परीक्षा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से किया जा रहा है। लंबाई व सीना माप इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से होने के बाद अभ्यर्थियों को बारकोड युक्त चेस्ट जारी कर उनके पैर में गैजेट लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गैजेट का उपयोग 200 व 800 मीटर दौड़ में किया जा रहा है, जिसका सटीक आंकड़ा तुरंत डिवाइस के माध्यम से प्राप्त हो जाता है। दौड़ के बाद गोला फेंक, लंबी कूद परीक्षा में भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग किया जा रहा। इसमें भी तुरंत सटीक आंकड़े प्राप्त हो जाते हैं।

डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा भर्ती प्रकिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही। अभी तक भर्ती के संबंध में किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। कवर्धा वनमंडल में वनरक्षक के रिक्त 65 पद के लिए कुल 29 हजार 892 आवेदन प्राप्त हुए है। अभ्यर्थियों के लिए नींबू, पानी, फर्स्ट एड बॉक्स, चिकित्सा व अन्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed